Move to Jagran APP

शांति, सौहार्द के साथ दशहरा संपन्न, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

जागरण टीम शेखपुरा शांति सौहार्द और भक्ति के बीच जिला में दशहरा संपन्न हो गया। शनि

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 11:56 PM (IST)
शांति, सौहार्द के साथ दशहरा संपन्न, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू
शांति, सौहार्द के साथ दशहरा संपन्न, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

जागरण टीम, शेखपुरा:

loksabha election banner

शांति, सौहार्द और भक्ति के बीच जिला में दशहरा संपन्न हो गया। शनिवार से प्रतिमाओं का विसर्जन भी शुरू हो गया। जिला मुख्यालय शेखपुरा में शनिवार से शुरू हुआ विसर्जन आज रविवार की देर शाम तक होगा। शहर में चल रही दशकों पुरानी परंपरा के मुताबिक विजयादशमी पर शुक्रवार की देर रात दो दुर्गा प्रतिमा की शोभा यात्रा शुरू हुई और शनिवार की दोपहर बाद दोनों का विसर्जन शहर के पूर्वी छोड़ पर अवस्थित गिरिहिड़ा के खीरी पोखर में हुआ। इन दोनों प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद बाकी प्रतिमाओं की शोभायात्रा देर शाम शुरू हुई। सभी का विसर्जन आज देर शाम तक होगा।

शहर में विसर्जन से पहले सभी प्रतिमाओं की लगभग 8 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है। कई प्रतिमाओं को पूरी शोभायात्रा में लोग अपने कंधे पर लेकर चलते हैं। विसर्जन से पहले शोभायात्रा को जगह-जगह रोककर श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा की आरती की। विसर्जन के लिए खीरी पोखर पर जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती, नियंत्रण कक्ष तथा सहायता केंद्र के साथ रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। आसपास के कई गांवों में भी शनिवार को कई प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। जिला में दशहरा को लेकर कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इसके पहले नवमी और दशमी को पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन को पहुंचे। पूजा के दौरान भीड़ में बाइकर्स और मेले में डीजे पर प्रतिबंध लगाने में प्रशासन की घोषणा सफल नहीं हो सकी।

जय माता दी के जयकारे के बीच मूर्ति का विसर्जन संस, चेवाड़ा: चेवाड़ा में शनिवार को जय माता दी व जय दुर्गे के जयकारे के बीच माता का विसर्जन शुरू हो गया। बड़ी दुर्गा के कोषाध्यक्ष गोविद चौधरी ने बताया की परंपरा के अनुसार पहले छोटी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को बड़ी दुर्गा मंदिर के पास लाया जाता है और फिर एक साथ बड़ी दुर्गा, छोटी दुर्गा और भारत माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए निर्धारित रास्ते से दुर्गा पोखर ले जाया जाता है। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख धार्मिक स्थानों में आरती की जाती है। फिर नम आंखों के बीच माता का विसर्जन किया गया। इस दौरान विसर्जन में बीडीओ मून आरिफ रहमान ,सीओ हलेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, पूर्व मुखिया लट्टू यादव, दयानंद चौधरी, करण कुमार, विकास, विष्णु, सिकंदर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.