धनमंती को राजद महिला सेल की कमान
शेखपुरा : जिला में राष्ट्रीय जनता दल का विस्तार करते हुए महिला सेल का नये तरीके से गठन किया गया है।
शेखपुरा : जिला में राष्ट्रीय जनता दल का विस्तार करते हुए महिला सेल का नये तरीके से गठन किया गया है। पार्टी के संगठन विस्तार में धनमंती देवी को राजद के महिला सेल का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष आभा लता ने धनमंती देवी को यह जिम्मेवारी दी है। इधर बच्चू यादव को राजद के मजदूर प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यहां बताना जरुरी है कि जिला राजद के इन दोनों नये पदाधिकारियों का पुराना जुड़ाव सीपीआई से था। इधर राजद ने इन दोनों नये पदाधिकारियों को पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव के साथ राजद के अन्य नेताओं को बधाई दी है। दोनों नये पदाधिकारियों धनमंती देवी तथा बच्चू यादने पार्टी के संगठन तथा सामाजिक न्याय के आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया है।