Move to Jagran APP

Sheikhpura: शादी में मारपीट के बाद छोड़कर भागे दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ?

Sheikhpura news शादी की रस्म के बाद शरारती लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट की। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई और सभी बाराती अपनी जान बचाकर किसी तरह अपने गांव वापस आए। शादी 5 मई को हुई थी।

By Edited By: Mohammad SameerPublished: Sun, 07 May 2023 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 07 May 2023 10:46 PM (IST)
Sheikhpura: शादी में मारपीट के बाद छोड़कर भागे दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ?
Sheikhpura: दुल्हन को छोड़कर भागे दूल्हे की घर पहुंची दुल्हन।

संवाद सहयोगी, शेखोपुर सराय: शेखोपुर सराय से एक सकारात्मक खबर सामने आई है, यहां शादी में विवाद के बाद दुल्हन को छोड़ आए ससुराल वालों के घर जब दुल्हन को लाया गया तो उन्होंने खुशी-खुशी उसे अपना लिया। इस तरह दोनों पति और पत्नी का मिलन हो गया।

loksabha election banner

5 मई को हुई थी शादी

जानकारी देते हुए मीर बीघा गांव निवासी बाबा ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया कि उनके पोते की शादी विहटा गांव निवासी कृष्णा चौधरी की बेटी खुशी कुमारी के साथ 5 मई शुक्रवार की रात शेखपुरा के महादेव नगर स्थित अरघौति पोखर पर धूमधाम से की गई।

शादी की रस्म के बाद शरारती लोगों ने बारात गए लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई और सभी बाराती अपनी जान बचाकर किसी तरह अपने गांव वापस आए। इस दौरान विवाहिता विवाह स्थल पर ही छूट गई।

दुल्हन के पिता ने पहुंचाया ससुराल

इस घटना के बाद विवाहिता के पिता कृष्णा चौधरी ने दुल्हन को मीर बीघा गांव उसके घर पहुंचाया तो ससुराल वालों ने दुल्हन को स्वीकार करते हुए उसका आदर सत्कार किया। दुल्हन के सकुशल अपने ससुराल वापस आने से दोनों परिवारों के लोग काफी खुश हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.