Move to Jagran APP

शरारती तत्वों ने कर दिया ऐसा काम, टेंशन में आ गया स्कूल प्रशासन

स धरती पर शरारती तत्वों की कमी नहीं है। शरारत वे करते हैं और टेंशन में प्रशासन आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के शेखपुरा स्थित बरबीघा थाना क्षेत्र में। पढ़ें इस खबर को।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 07:51 PM (IST)
शरारती तत्वों ने कर दिया ऐसा काम, टेंशन में आ गया स्कूल प्रशासन
शरारती तत्वों ने कर दिया ऐसा काम, टेंशन में आ गया स्कूल प्रशासन

शेखपुरा [जेएनएन]। इस धरती पर शरारती तत्वों की कमी नहीं है। शरारत वे करते हैं और टेंशन में प्रशासन आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के शेखपुरा स्थित बरबीघा थाना क्षेत्र में। बताया जाता है कि कुछ शरारती तत्वों ने सामस गांव के जगदंबा उच्च विद्यालय की दीवार पर लिखे स्लोगन और महात्मा गांधी के चित्र पर मिट्टी पोत दी। साथ ही स्लोगन लिखी जगह पर प्लास्टर को भी खुरच दिया है। 

loksabha election banner

जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) नंद किशोर राम को फोन पर दी। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे और शरारती तत्वों की करतूतों को देखा। 

वहीं स्कूल के प्राचार्य ने इस संबंध में डीईओ के निर्देश पर बरबीघा थाने में लिखित शिकायत की। हालांकि थाने ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। तब प्राचार्य ने कहा कि वे पुलिस के सीनियर अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।

उधर डीइओ नंद किशोर राम ने मीडिया को बताया कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने निर्देश दे रखा है कि हर स्कूल में दीवारों पर महात्मा गांधी के चित्र के साथ स्लोगन लिखवाए जाएं। इसी को लेकर जिले के सभी प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की दीवारों पर महात्मा गांधी के चित्र लगे स्लोगन को लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों में यह कार्य किया जा चुका है। उन्हीें में से एक सामस हाई स्कूल भी है। लेकिन यहां शरारती तत्वों ने स्लोगन पर मिट्टी पोत कर राष्ट्रपिता के चित्र के साथ दुर्व्यवहार किया है। यह काफी दुखद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.