Move to Jagran APP

ललन ने कहा बिहार और बंगाल भाजपा को केंद्र की सत्ता से करेगा बेदखल

हमलावर ललन सिंह ने कहा 2024 में बिहार और बंगाल भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करेगा

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2022 11:35 PM (IST)
ललन ने कहा बिहार और बंगाल भाजपा को केंद्र की सत्ता से करेगा बेदखल
ललन ने कहा बिहार और बंगाल भाजपा को केंद्र की सत्ता से करेगा बेदखल

ललन ने कहा बिहार और बंगाल भाजपा को केंद्र की सत्ता से करेगा बेदखल

loksabha election banner

भाजपा सहयोगियों की पीठ में छूरा घोंपने का काम करती है जागरण संवाददाता, शेखपुरा: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार और बंगाल के परिणाम से ही भाजपा केंद्र की सत्ता से बेदखल हो जाएगी। मंगलवार को शेखपुरा सर्किट हाउस में स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में जदयू नेता भाजपा पर पहले से अधिक हमलावर दिखे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा को दगाबाज तथा धोखेबाज भाजपा बताते हुए कहा आज की भाजपा अपने सहयोगी दलों का सम्मान करने के बजाय उनको अपमानित करती है और षड्यंत्र करके सहयोगियों की पीठ में छूरा घोंपने का काम करती है। यह भाजपा आदरणीय वाजपेयी और आडवाणी वाली भाजपा नहीं है। उन्होने दावा किया 2024 के लोक सभा चुनाव में बिहार और बंगाल में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। भाजपा अभी अपार बहुमत का जो डुगडुगी बजा रही है वह मात्र बहुमत से 31 सीट अधिक है,जबकि अभी बिहार और बंगाल में इसके 35 सांसद हैं,और अगले चुनाव में दोनों राज्यों में भाजपा शून्य पर आउट होगी,यहीं से वे सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। आरसीपी सिंह का नाम लिए बिना ललन सिंह ने कहा साथ रहकर भी भाजपा ने 2020 के विधान सभा चुनाव में जदयु के साथ गहरा षड्यंत्र किया। बिहार की नवगठित महागठबंधन सरकार पर जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सरकार में शामिल सभी दल पूरे समन्वयक के साथ काम कर रहे हैं और रोज आपस में बैठकें भी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.