रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई कृषि कार्यो से संबंधित जानकारी
शेखपुरा। सोमवार को ई किसान भवन चेवाड़ा में रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी लाल बच्चन राम, जिला उद्यान पदाधिकारी परमानंद ¨सह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को कई आवश्यक जानकारी दी।
शेखपुरा। सोमवार को ई किसान भवन चेवाड़ा में रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी लाल बच्चन राम, जिला उद्यान पदाधिकारी परमानंद ¨सह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को कई आवश्यक जानकारी दी। रबी कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर और फीता काटकर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार ने किया। जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने बताया कि पहले से निर्धारित तिथि को लेकर सोमवार को ई किसान भवन में रवि कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि कार्य पर आधारित जानकारियां कृषि वैज्ञानिकों और जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक, सभी पंचायत के किसान सलाहकार के अलावा प्रखंड के विभिन्न गांव से आए किसान मौजूद थे।