Move to Jagran APP

17 मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 41

शेखपुरा जिले में गुरुवार को सर्वाधिक 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। वहीं दो पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 10:27 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:14 AM (IST)
17 मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 41
17 मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 41

जागरण टीम, शेखपुरा :शेखपुरा जिले में गुरुवार को सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। गुरुवार को 17 कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है।

loksabha election banner

जिलाधिकारी इनायत खान ने बताया कि गुरुवार को पहले फेज में नौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि दूसरे फेज में भी आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने की जानकारी मिली है। कहा कि सभी क्षेत्रों में अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सावधानी के सारे काम किए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन बनाकर घेराबंदी का काम अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।

जिला में पहली बार शेखपुरा शहरी क्षेत्र में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। 9 नये पॉ•िाटिव मामले में एक महिला भी शामिल हैं। यह महिला शेखपुरा के मनीऔरी की रहने वाली है। गुरुवार को जो 9 नये मामलों की पुष्टि है उसमें से 7 का संबंध सुरत से है। इसके अलावे एक मुंबई से तथा एक दिल्ली से हैं। शेखपुरा शहरी क्षेत्र से जो मामला आया है वह इंदाय का है। इसके अलावे शेखपुरा के मेहूस से 2, मनीऔरी-नवादा से 3, शेखोपुर के बेलाव से 2 तथा बरबीघा के तोय से एक मामला जुड़ा है।

जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया ये सभी प्रवासी हैं और क्वारंटाइन हैं। अब इन लोगों से यह जानकारी ली जा रही है कि ये किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे। नये पॉजिटिव मामले आने के बाद नया कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया बेलाव, मनीऔरी तथा मेहूस के पॉजिटिव प्रवासी सुरत से आये हैं। जबकि इंदाय के दिल्ली से तथा तोय के मुंबई से आये हैं। नये पॉजिटिव मिले सभी 9 लोगों को क्वारंटाइन से निकालकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पॉजिटिव मिले इन सभी 9 लोगों का स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.