असम में आयोजित जेएनवी ताइक्वांडो में शेखपुरा के बच्चों का जलवा
शेखपुरा। असम में तीन दिनों तक चले जवाहर नवोदय विद्यालय के इंटर-जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शेखपुरा
शेखपुरा। असम में तीन दिनों तक चले जवाहर नवोदय विद्यालय के इंटर-जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शेखपुरा जेएनवी के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप असम राज्य के सोनितपुर में 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। नवोदय विद्यालय के इस राष्ट्रीयस्तर के आयोजन में शेखपुरा जेएनवी के बच्चों ने बिहार जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सफलता हासिल की। इस राष्ट्रीय आयोजन में बिहार, बंगाल और झारखंड की संयुक्त बिहार टीम से 62 खिलाड़ियों के दल ने हिस्सा लिया जिसमें 35 खिलाड़ी शेखपुरा जेएनवी के थे। जोनल टीम के साथ असम गई शेखपुरा जेएनवी की खेल शिक्षिका हेमलता ने फोन पर बताया कि बिहार जोन के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक जीते जिसमें अकेले शेखपुरा के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। शेखपुरा के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक के अलावा 4 रजत पदक तथा 12 कांस्य पदक हासिल किया।
स्वर्ण पदक हासिल करने वाले शेखपुरा के खिलाड़ी : स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में नीतू कुमारी, प्रिय दर्शनी, सिल्की कुमारी, स्वीटी रंजन, गीता कुमारी, अनुप्रिया, लक्ष्मी रंजन, अनुप्रिया(2), सोनम ¨सह, आदित्य देव, सुमित रंजन, शिवम कुमार शामिल हैं।
शेखपुरा की नीतू को बेस्ट फाइटर का खिताब : असम में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शेखपुरा अपना डंका एक अलग तरीके से भी बजाने में सफल रहा। इस राष्ट्रीयस्तर के आयोजन में शेखपुरा जेएनवी की छात्रा नीतू कुमारी को चैंपियनशिप का बेस्ट फाइटर का खिताब दिया गया। टीम के साथ गईं खेल शिक्षिका हेमलता ने बताया कि इस आयोजन में समूचे भारत के विभिन्न जेएनवी से लगभग पांच सौ खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा था। इन पांच सौ खिलाड़ियों में शेखपुरा की नीतू कुमारी ने सबसे उम्दा प्रदर्शन करके राष्ट्रीयस्तर पर बेस्ट फाइटर का खिताब अपने नाम किया।