Move to Jagran APP

शोभा यात्रा में दिखा युवाओं का जोश

रामनवमी के मौके दूसरे दिन जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। विहिप बजरंग दल एवं महावीर मित्र मंडल सहित अन्य आनुषंगिक इकाईयों के संयोजकत्व में पुरनहिया के सोनौल हाई स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शिवहर मुख्यालय होते हुए ऐतिहासिक देकुली धाम पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 12:49 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:34 AM (IST)
शोभा यात्रा में दिखा युवाओं का जोश
शोभा यात्रा में दिखा युवाओं का जोश

शिवहर। रामनवमी के मौके दूसरे दिन जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। विहिप, बजरंग दल एवं महावीर मित्र मंडल सहित अन्य आनुषंगिक इकाईयों के संयोजकत्व में पुरनहिया के सोनौल हाई स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शिवहर मुख्यालय होते हुए ऐतिहासिक देकुली धाम पहुंची। जहां रामनवमी के महात्म्य पर प्रकाश डाला गया। वहीं शामिल लोगों ने बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं विश्व शांति की कामना की। इस दौरान शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को भी संजीदा देखा गया। डीएम अरशद अजीज, एसपी संतोष कुमार, एसडीओ आफाक अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों की टीम ने स्वयं जायजा लिया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ियों को भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया था। डीएम अरशद अजीज के निर्देश पर चिन्हित चार स्थानों पर एहतियातन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अतिरिक्त आचार संहिता को लेकर वीडियोग्राफरों को भी लगाया गया था। बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों से आए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आकर्षक रथ पर श्रीराम एवं सीता की प्रतिमूर्ति को सजाकर रखा गया था। वहीं दर्जन भर घुड़सवार अपना करतब अलग दिखाते नजर आए। वहीं गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में जय श्रीराम , वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय का उद्घोष थमने का नाम नहीं ले रहा था। उधर बड़ी तादाद में युवाओं की टोली बाइक पर भगवा झंडा लगाए जोश से लबालब दिखाई दिए। सुबह 11 बजे से प्रस्थान शोभायात्रा यात्रा मंत्र गति से बढ़ती हुई पंद्रह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देकुली धाम को पहुंची जहां कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.