वार्ड मेंबर संघ का आमरण अनशन शुरू
वार्ड मेंबर संघ के जिलाध्यक्ष रोशन कुमार ¨सह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने गुरुवार से अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय मैदान में अनशन आंदोलन शुरू कर दिया।
शिवहर। वार्ड मेंबर संघ के जिलाध्यक्ष रोशन कुमार ¨सह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने गुरुवार से अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय मैदान में अनशन आंदोलन शुरू कर दिया। इस क्रम में भीषण ठंड के बावजूद भी वार्ड सदस्य सुबह से ही अनशन स्थल पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जब तक जिला प्रशासन मांगों को पूरा नहीं करेगा तब तक आमरण अनशन आंदोलन जारी रहेगा। वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष श्री ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से दो निश्चय नल से हर घर जल एवं गली-नाली पक्कीकरण का कार्य वार्ड क्रियांवयन एवं प्रबंधन समिति के माध्यम से किया जाना है। वर्ष 2016-17 तथा 17-018 में 20 फीसद तथा 30 फीसद वार्डो में वार्ड क्रियान्वयन समिति के खाते में पैसा हस्तांतरित किया जाना था। लेकिन, आज तक जिले के 20 फीसद वार्डो में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में राशि हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जब तक जिले के 50 फीसद वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में पैसा हस्तांतरित नहीं होता है, तब तक हम सभी वार्ड सदस्यों का आमरण अनशन जारी रहेगा।
- बनाया गया है पंडाल
अनशन स्थल के समीप बड़ा पंडाल का निर्माण किया गया है। जहां जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों वार्ड सदस्य आमरण अनशन कर रहे हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक राशि का हस्तांतरण खाते में नहीं होगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। वहीं शाम में बढ़ते ठंड को देख कर अलाव की व्यवस्था की गई। ताकि सदस्यों को ठंड से राहत मिल सके।