सुरक्षित यातायात को लेकर चला वाहन चे¨कग अभियान
सुरक्षित यातायात को लेकर जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवहर- मुजफ्फरपुर पथ में नबाव हाई स्कूल के समीप वाहनों की चे¨कग की गई।
शिवहर। सुरक्षित यातायात को लेकर जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवहर- मुजफ्फरपुर पथ में नबाव हाई स्कूल के समीप वाहनों की चे¨कग की गई। जहां जिला परिवहन पदाधिकारी चित्तरंजन प्रसाद की मौजूदगी में कुल 52 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट के 13 बाइक चालकों से कुल 5 हजार 200 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया गया। वहीं नसीहत दी गई कि हेलमेट लगाने के बाद ही बाइक चलाएं ताकि यात्रा एवं जीवन सुरक्षित रहे। डीटीओ श्री प्रसाद ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए न्यायालय के निर्देश पर सुरक्षित यातायात के मद्देनजर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है चे¨कग का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं है बल्कि वाहनचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाना भी है। यह भी कहा कि चे¨कग अभियान सतत जारी रहेगा। इधर नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय के निर्देश पर शिवहर - पिपराही पर में वाहन चे¨कग की गई। इस दौरान परिवहन नियमों की अनदेखी एवं बिना हेलमेट बाइक चालकों से कुल 10 हजार रुपये की राशि वसूल पाई गई।