बागमती नदी में डूबे दो किशोर, खोज जारी
पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी घाट में बुधवार को कलश शोभायात्रा के दौरान दो किशोर के लापता होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
शिवहर। पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी घाट में बुधवार को कलश शोभायात्रा के दौरान दो किशोर के लापता होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कलश शोभायात्रा में शामिल दोनों किशोर बागमती नदी की तेज धारा में बह गए इसके साथ ही दोनों की मौत की खबर सनसनी बन गई।हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रशासन के अथक प्रयास के बावजूद किसी का शव बरामद नहीं किया जा सका है। लापता किशोरों में बसंत जगजीवन निवासी रामनाथ पंडित का पुत्र उदय कुमार (17) एवं प्रभु साह का पुत्र रोहित कुमार (12) शामिल है।जानकारी के अनुसार दोनों किशोर अपने अन्य साथियों के साथ नदी में नहा रहे थे। इसी बीच नदी की तेज धारा में गए। वहीं इस बीच कई तरह की अफवाहों का भी बाजार गर्म रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार अन्य बच्चों को डूबने से बचाया गया। घटना की सूचना पाकर सीओ सुधीर कुमार, बीडीओ संजीव कुमार थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी एवं स्थानीय मुखिया कमलेंदु कुमार ¨सह घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। वहीं गोताखोरों की मदद से शव ढ़ूंढने की कवायद शुरू कर दी, लेकिन अब तक कोई सफलता नही मिल सकी है। घटना को लेकर जहां अदौरी घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं बसंत जगजीवन में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।