हरिकिशोर ¨सह पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. हरिकिशोर ¨सह की 5 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव चमनपुर में मंगलवार को मनाई गई।
शिवहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. हरिकिशोर ¨सह की 5 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव चमनपुर में मंगलवार को मनाई गई। इस दौरान उनके परिजन सहित अन्य गणमान्यों ने उनके स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी चर्चा हुई। लोगों ने बताया कि वे एक विद्वान, अनुभवी एवं समर्पित जननेता थे, जिन्होंने शिवहर का मान बढाया। शिवहर से सांसद रहे वहीं केंद्र में मंत्री भी रहे। इतना ही नहीं उन्हें भारत सरकार ने सीरिया का राजदूत भी बनाया। वे वर्षों तक योजना पार्षद के उपाध्यक्ष भी रहे। कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. हरिकिशोर ¨सह का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। श्रद्धा सुमन अर्पित करनेवालों में उनकी पत्नी प्रतिभा ¨सह बड़े पु्त्र अनिल किशोर ¨सह, छोटे भाई राधारमण ¨सह के अलावा शिवहर विधायक मो. सरफुद्दीन, पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, संजय कुमार गुप्ता, जिप अध्यक्ष नीलम देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ¨सह, जदयू जिलाध्यक्ष राम एकबाल राय क्रांति, राजद जिलाध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा, पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, समाजसेवी हरिद्वार राय पटेल, विजय विकास, ग्रामीण एवं जदयू नेता अवधेश कुमार ¨सह एवं पूर्व मुखिया रामचंद्र साह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।