महिला की हत्या कर शव फेंका
शुक्रवार की अल्लसुबह धान के खेत में पड़ी महिला का शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।
शिवहर। शुक्रवार की अल्लसुबह धान के खेत में पड़ी महिला का शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने घटनास्थल पर मामले की पड़ताल शुरु की। घटनास्थल पर कोई साक्ष्य नहीं मिलने से शव की पहचान करने में पुलिस को सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। जिसकी हत्या कहीं और करके शव को यहाँ फेंक दिया गया है, वहीं पहचान छुपाने के लिए चेहरे को विकृत कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया गया है मामले की तहकीकात की जा रही है। उधर बिसाहीं एवं महुआवा के बीच मिले शव की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि बिसाहीं में लाश मिलने की यह तीसरी घटना है। करीब दो माह पूर्व बिसाहीं निवासी सत्येंद्र ¨सह के पुत्र राजा कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी जिसमें गांव के ही तीन युवक जेल में हैं जबकि बीते माह वहीं के महेंद्र साह के पुत्र विकास कुमार का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। जो पुलिसिया जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला पाया गया।
वर्जन: घटना की सत्यता का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। कहीं अन्यत्र हत्या कर शव एवं पहचान छुपाने का मामला प्रतीत होता है। वैसे पुलिस अनुसंधान में लगी है। पड़ोसी जिलों को भी संज्ञान में दिया गया है। शीघ्र ही जांच पूरी होने पर मामले का उछ्वेदन कर लिया जाएगा। संतोष कुमार
एसपी, शिवहर
::::
क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :
स्ह्वठ्ठद्बद्य यह्वद्वड्डह्म
8
\द्गद्वड्डद्बद्यद्बस्त्र6
8
त्नक्कह्वढ्डद्यद्बष्ड्डह्लद्बश्रठ्ठ6
9999