सुगिया गांव में फायरिग, एक की मौत
शिवहर। मुख्यालय से दस किलोमीटर पश्चिम सुगिया गांव में शनिवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने फायरिग कर दो व्यक्तियों को गंभीर रुप से घायल कर दिया है। वार्ड 16 में हुई इस घटना में सोनेलाल सहनी के पेट में एवं इंद्रजीत सहनी के सिर में गोली लगी है।
शिवहर। मुख्यालय से दस किलोमीटर पश्चिम सुगिया गांव में शनिवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने फायरिग कर दो व्यक्तियों को गंभीर रुप से घायल कर दिया है। वार्ड 16 में हुई इस घटना में सोनेलाल सहनी के पेट में एवं इंद्रजीत सहनी के सिर में गोली लगी है। आनन- फानन में दोनों घायलों को ऑटो से मुख्यालय स्थित मातृ - शिशु अस्पताल लाया गया। जहां एक भी डॉक्टर नहीं मिले। फलत: बगैर प्राथमिक उपचार के परिजनों एवं ग्रामीणों के दबाव पर एंबुलेंस चालक को लाया गया। जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था। फिर अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर झटपट एसकेएमसीएच रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्त्राव से दोनों ही घायलों की हालत बिगड़ती देखी गई। इलाज के दौरान इंद्रजीत सहनी की मौत हो गई। घटना का कारण दो पक्षों में पूर्व से चल रहा विवाद बताया गया है। इसके पहले भी वहां फायरिग हुई थी। सूत्रों की मानें तो सुगिया गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से ही तनावपूर्ण स्थिति रही है। जिसकी परिणति शनिवार को गोलीबारी के रूप में हुई है। गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं है कितु जख्मी सोनेलाल सहनी एवं इंद्रजीत सहनी का सीधा आरोप था कि ब्राह्मण टोला के लोगों ने ही गोली मारी है। सूचना पाकर एसडीपीओ राकेश कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय मातृ-शिशु अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों को एंबुलेंस से एसकेएमसीएच रवाना किया। वर्जन: पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। अब तक ज्ञात सूत्रों से घटना की वजह दो पक्षों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद है। बावजूद पुलिस सूक्ष्मता से जांच कर रही है। अपराधी कोई भी हो चाहे कितना भी रसूखदार क्यों नहीं हो बख्शे नहीं जाएंगे। शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। राकेश कुमार
एसडीपीओ सह आरक्षी अधीक्षक, शिवहर।