Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

मुख्यालय के हक मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 12:55 AM (IST)
कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन
कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

शिवहर। मुख्यालय के हक मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद ने की। इस दौरान जहां केक काटे गए वहीं सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। मौके पर मो. असद ने कहा कि अध्यक्ष मोहम्मद असद ने कहा कि इन्होंने एवं गांधी परिवार ने देश के लिए बहुत कुछ खोया है। सोनिया गांधी ने अपने सुहाग भी को दिया। बावजूद हिम्मत नहीं हारी। परिवार एवं पार्टी को संभाला वहीं देश को तीन प्रधानमंत्री दिए। इनके त्याग एवं काबिलियत अनुकरण करने लायक है। इधर वर्तमान सरकार साढ़े 4 साल के कार्यकाल में भारत के जनता ने समझ चुका है जिन का नारा था कांग्रेस मुक्त भारत करने का आज 4 वर्षों से जुमले पर जुमले दिए जिससे रही है। जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ¨सह ने कहा कि देश ज्ञकी जनता समझ चुकी है कि सरकार चलाने का माद्दा सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस में है। आगामी 2019 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। वहीं राहुल गांधी पीएम बनेंगे। उसके बाद ही गरीबों शोषितों, पीड़ितों, किसान, मजदूरों, नौजवानों का कल्याण होगा। मौके जिला उपाध्यक्ष मुरलीमनोहर ¨सह, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्न कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना ¨सह, जिला सचिव प्रमोद राय, डोमा साह, मो. नसीम अख्तर एवं मो. सद्दाम हुसैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.