उमस भरी गर्मी बरकरार, पारा चालीस के पार
शिवहर। बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। सुबह सूर्योदय के साथ ही धूप की तल्खी बढ़ती चली जा रही है।
शिवहर। बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। सुबह सूर्योदय के साथ ही धूप की तल्खी बढ़ती चली जा रही है। दोपहर में तो पारा 40 को पार कर जा रहा है। नतीजतन गर्म हवाओं के झोंकों से भयाक्रांत लोग घर में ही रहने में भलाई समझते हैं। सड़क पर वही दिखाई देते हैं जिन्हें कोई खास काम है वरना अघोषित कर्फ्यू का नजारा दिखता है। ऐसे में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। अस्पतालों में तपेदिक, डायरिया सहित अन्य मौसमी बीमारी से ग्रस्त मरीजों की भीड़ सहज देखी जा सकती है। उधर सबसे अधिक परेशानी अन्नदाता किसानों की है। जो खरीफ फसल की तैयारी में है लेकिन रूठे मौसम की मार से भौंचक हैं। अभी खेतों में नमी की बेहद जरूरत है जबकि खेत सूखे पड़े हैं। जुझारू किसान प्रकृति से नाउम्मीद हो खुद की बदौलत सिचाई कर धान का बिचड़ा लगाने की जुगत में जुटे हैं। लेकिन बिचड़ा के पोषण के लिए बारिश का होना आवश्यक है।