लॉकडाउन के कारण सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
हर अगले दिन लॉकडाउन को असरकारी देखा जा रहा। रविवार को भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
शिवहर। हर अगले दिन लॉकडाउन को असरकारी देखा जा रहा। रविवार को भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालयों में तो विरानगी है ही। अलबत्ता सदर अस्पताल में लोगों की आमोदरफ्त रही। बाहर से चालीस लोगों की इंफ्रारेड जांच की गई। स्थिति सामान्य पाकर जरुरी निर्देश के साथ घर वापस भेज दिया गया।
शहर की बात करें तो अब धीरे- धीरे लोगों को मौजूदा हाल में लॉकडाउन की अहमियत समझ में आने लगी है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की भी सक्रियता बढ़ी नजर आ रही है। रविवार को डीएम ने स्वयं स्तर से लॉकडाउन की स्थिति का अवलोकन किया। जीरो माइल चौक के समीप अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। जिला वासियों को भरोसा दिलाया कि इस आपदा में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट एवं जिलावासियों के साथ है। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनी रहेगी इसके लिए किसी तरह की चिता करने की आवश्यकता नहीं है। हां जरुरत है कि साफ सफाई का पूरी संजीदगी से पालन करना अनिवार्य है। वहीं संक्रमण रोकने को फिजिकल डिस्टेंसिग जरुरी है।
बाहर से आए लोगों की जानकारी साझा करने को कहा वहीं उसकी जांच भी कराई जाए इसके लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए जिला के सीमा पर स्थित चिन्हित विद्यालयों को ठहराव केंद्र बनाया गया है। - डीडीसी ने किया निरीक्षण डुमरी कटसरी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भटहां का डीडीसी ने निरीक्षण किया। वहीं प्रतिनियुक्त शिक्षक, एएनएम सहित अन्य को जरूरी निर्देश दिए।