Move to Jagran APP

शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच डुमरी कटसरी बना हाटसीट

शिवहर। शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच डुमरी कटसरी के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। यह सीट जिले का सर्वाधिक चर्चित और प्रतिष्ठित सीट रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 11:27 PM (IST)
शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच डुमरी कटसरी बना हाटसीट
शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच डुमरी कटसरी बना हाटसीट

शिवहर। शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच डुमरी कटसरी के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। यह सीट जिले का सर्वाधिक चर्चित और प्रतिष्ठित सीट रहा है। पूर्व हिस्ट्रीशीटर श्रीनारायण सिंह की वजह से यह सीट हर चुनाव में सुर्खियों में रहा है। इस सीट के लिए एक जुमला काफी चर्चित है कि- बाजुओं में हैं दम तो जिला पार्षद हम। इस सीट पर श्रीनारायण सिंह का प्रभाव रहा है। डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पंचायत का मुखिया रहते हुए श्रीनारायण सिंह ने जिसे चाहा, उसे जिला पार्षद बनाया। पिछले चुनाव में श्रीनारायण सिंह खुद जिला पार्षद बने थे। वह भी जेल में रहते हुए। सजा मिलने के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर उपचुनाव में भतीजे नवनीत कुमार सिंह को जिला पार्षद बनाया था। विधानसभा चुनाव के दौरान अक्टूबर 2020 में श्रीनारायण सिंह और जून में उनके भाई नवल सिंह की हत्या के बाद यह परिवार दहशत में है। लिहाजा, इस बार निवर्तमान जिला पार्षद नवनीत ने भी यह सीट छोड़ दी है। इस बार श्रीनारायण सिंह परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। मनोरमा त्रिवेदी लगातार चौथी बार मैदान में है। वर्ष 2016 में वह श्रीनारायण सिंह और उपचुनाव में उनके भतीजे नवनीत कुमार से करीबी मुकाबले में हार गई थी। 2011 में तीसरे और 206 में पांचवे स्थान पर रही थी। पूर्व जिप अध्यक्ष शिल्पी देवी के पति विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय भी इस बार मैदान में है। श्रीनारायण सिंह और छोटा विजय के बीच अदावत रही है। दोनों के बीच कभी बनी नही। दोनों एक-दूसरे के विरोधी रहे। छोटा विजय की पत्नी शिल्पी देवी वर्ष 2011 में इस सीट से चुनाव जीत चुकी है। पूर्व जिप अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार भी इस बार सीट बदलकर डुमरी कटसरी से किस्मत आजमा रहे है। मैदान में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे राजीव कुमार सिंह भी ताल ठोक रहे है। इसके अलावा अमीरा सहनी, अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार मिश्र, नितेश कुमार सिंह, मनाउल्लाह अंसारी, मधु देवी, मनोरमा देवी, मो. जिकरुल्लाह, विजय कुमार सिंह व संतोष कुमार सिंह भी मैदान में है। इस बार दो-दो विजय और दो-दो मनोरमा मैदान में है। बताते चलें कि, वर्ष 2001 के चुनाव में इस सीट से अरूण कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2006 में इंदु सिंह पहाड़पुरी ने जीत दर्ज करते हुए जिप अध्यक्ष बनने में कामयाबी पाई थी। 2011 में जीत दर्ज कर शिल्पी सिंह ढाई साल तक जिप अध्यक्ष रही। 2016 में श्रीनारायण सिंह और उपचुनाव में उनके भतीजे नवनीत कुमार सिंह जिला पार्षद बने थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.