शिवहर में रंगोली से उकेरी गई विकास की 25 उपलब्धियां, दिखीं बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक झलक
Bihar Cultural Heritage:नगर परिषद शिवहर ने "25 साल, 25 उपलब्धियां" थीम पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें

स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा के विस्तार और स्वच्छ भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक ढंग से उकेरा गया।
HighLights
शिवहर में "25 साल, 25 उपलब्धियां" थीम पर रंगोली प्रतियोगिता।
विकास कार्यों, सांस्कृतिक विरासत को कला से दर्शाया गया।
जन-जागरूकता और सुशासन का संदेश रंगों से प्रसारित।
संवाद सहयोगी, शिवहर। sheohar Rangoli Competition: नगर परिषद शिवहर द्वारा सेवा संकल्प 2026 के तहत "25 साल, 25 उपलब्धियां- सेवा, सुशासन और विकास" थीम पर भव्य रंगोली का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिछले वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों को कला और रंगों के माध्यम से आम जनता के सामने प्रस्तुत करना था।
रंगों से जनकल्याण संदेश
रंगोली के माध्यम से गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा के विस्तार और स्वच्छ भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक ढंग से उकेरा गया।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में जारी पहलों का संदेश भी प्रतीकों के जरिए नागरिकों तक पहुंचाया गया।
सांस्कृतिक विरासत की झलक
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बिहार की लोक कला, धार्मिक परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर और सामाजिक विविधता पर आधारित मनमोहक रंगोलियां रहीं।
इस दौरान यह संदेश भी प्रमुखता से दिया गया कि विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सहेजना बेहद आवश्यक है।
जनजागरूकता का सशक्त माध्यम
इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि कला संवाद और जनजागरूकता का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है।
रंगों और रचनात्मकता के जरिए विकास गाथा को जन-जन तक पहुंचाना शासन की इस यात्रा से नागरिकों को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
