Move to Jagran APP

महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम

विश्व महिला दिवस पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को सलाम किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 01:50 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 01:50 AM (IST)
महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम
महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम

शिवहर । विश्व महिला दिवस पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को सलाम किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद शिवहर की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में निकली प्रभातफेरी के दौरान आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं नगर परिषद कार्यालय में पिछले एक साल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उधर, तिमूल मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में दुग्ध शीतक केंद्र शिवहर अंतर्गत रमुनि महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से सभापति रीना देवी की अध्यक्षता में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सह प्रभारी सत्य नारायण राय व पथ प्रभारी मुरारी बाबू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओं को पशुपालन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। विभु कुमारी, सुनैना देवी व जगताप दीदी को मिल्क कैन दिया गया। बताया गया कि जिले में सुधा डेयरी के 2840 महिला सदस्य है। मौके पर संजय यादव, पवन कुमार, कामेश्वर कुमार व संतोष कुमार उपस्थित थे। शिवहर शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के आरसेटी संस्थान में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीडीसी विशाल राज ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, डांस पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी का कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने महिलाओं से इसी तरह जज्बा बरकरार रखने की अपील की। मौके पर जिला अग्रणी प्रबंधक आलोक कुमार, शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा राजेश कुमार झा, फैकल्टी सहायक मनीष कुमार आदि मौजूद थे। जबकि, कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में किसान गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं के योगदान पर चर्चा की गई। वहीं उनका हौसला आफजाई किया गया। मौके पर प्रधान सह जिला कृषि समन्वयक डॉ संजय कुमार राय, डॉ. एसके राय, राजेंद्र प्रसाद, एसके ठाकुर व मनोज कुमार आदि मौजूद थे। शहर के ब्लॉक रोड स्थित माता बुद्धि देवी महिला जागृति अभियान समिति की ओर से सचिव सह अधिवक्ता रानी गुप्ता की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम में मंजूली शर्मा, तुलसी कुमारी, सुजाता राय व प्रियंका सिंह आदि मौजूद रही। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिवहर प्रखंड के मथुरापुर कतरवा पंचायत में सहेली जीविका महिला संकुल संघ कार्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेहतर कार्य के लिए नीलम देवी, आशा देवी व राजो देवी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुधा देवी, सुनीता देवी, रूबी देवी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शशेंद्र कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक चंदना कुमारी, सामुदायिक समन्वयक मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, लेखपाल प्रिसी कुमारी, अभिषेक कुमार, मनोज पासवान व नीतू कुमारी आदि मौजूद रहे।

उधर, शहर स्थित महात्मा गांधी नगर भवन में सृष्टि महिला समाख्या के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का डीडीसी विशाल राज और एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी ने उद्घाटन किया। मौके पर अध्यक्ष देवपरी देवी, सचिव राम कुमारी, गीता देवी व किशोरी देवी आदि मौजूद रही। इनसेट प्रखंडों में भी मना महिला दिवस समारोह

तरियानी, संस : स्वयंसेवी संगठन सवेरा की ओर से प्रखंड के एराजी छतौनी में सचिव मोहन कुमार की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। सचिव ने कहा कि

विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाना चाहिए। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संगीता कुमारी के अलावा वार्ड सदस्य व सरपंच उपस्थित थे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं को कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

------------------------------------

डुमरी-कटसरी : मां भारती इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार पांडेय, संगीता कुमारी, कुंदन तिवारी, अनुपमा कुमारी, आदर्श शेखर, सलोनी कुमारी आदि उपस्थित थे।

पुरनहिया : रितु जीविका महिला संकुल संघ, बसंतपट्टी के तत्वावधान में महिला दिवस पर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार, सामुदायिक संगठक अर्चना कुमारी, जीविका दीदी धर्मशिला दीदी, प्रमिला दीदी, सैयद हसन वासिफ क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गाचरण पाठक, राज कुमार ,शंभु कुमार सामुदायिक समन्वयक, वेद प्रकाश, रूचि व मधुमाला आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.