संतोष के श्राद्धकर्म में जुटे लोग
संतोष झा का लौकिक श्राद्ध गया में संपन्न होने के बाद आज सोमवार को उसके पैतृक गांव दोस्तियां उत्तरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM (IST)
शिवहर। संतोष झा का लौकिक श्राद्ध गया में संपन्न होने के बाद आज सोमवार को उसके पैतृक गांव दोस्तियां उत्तरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने संतोष झा के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं मौके पर मौजूद संतोष झा के पिता चंद्रशेखर झा, पत्नी रीता देवी एवं चारों बेटियों के करुण रुदन से वातावरण करुणामय हो गया था। मौजूद अतिथियों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। मौके पर पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, पूर्व जिप अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ¨सह, रामजानकी बड़ी मठ महंत प्रभुशरण दास, दीपेन्द्र कुमार, सत्तन राय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तत्पश्चात भोज में भी लोग शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें