विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृद्धावस्था पेंशनधारियों के लिए आखिरी मौका, शिवहर में जीवन प्रमाणीकरण शिविर 30 मई तक

By Neeraj Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 30 Apr 2026 04:24 PM (IST)

Social Security Pension India: शिवहर जिले में वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण का यह अंतिम अवसर ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, शिवहर। Social Security Pension: वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराने का यह आखिरी मौका है। शिवहर जिले में इसके लिए 30 अप्रैल से 30 मई तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

पंचायत और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के सरकारी भवनों में यह विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।

19 हजार से अधिक का सत्यापन

जिले में कुल 19,743 लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

कई कर्मियों की तैनाती

शिविरों को सफल बनाने के लिए विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, पंचायत सचिव और वीएलई की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है।

बायोमैट्रिक न होने पर भौतिक सत्यापन

जिन पेंशनधारियों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण संभव नहीं होगा, उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वहीं, मृत पेंशनधारियों को चिन्हित कर पोर्टल पर अपडेट करने की भी व्यवस्था की गई है।

गर्मी को देखते हुए व्यवस्था

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिविर स्थलों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेंशनधारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने सभी पात्र पेंशनधारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करा लें, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध जारी रह सके।