Move to Jagran APP

शिक्षा व्यवस्था में सुधार को ले पार्टी सक्रिय : मनोज

पूरे सूबे में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर रालोसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 12:47 AM (IST)
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को ले पार्टी सक्रिय : मनोज
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को ले पार्टी सक्रिय : मनोज

शिवहर। पूरे सूबे में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर रालोसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। गांव-गांव में लोगों को अपने आसपास के स्कूलों पर नजर रखते हुए शैक्षिक व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी दी जा रही है। ताकि लोग खुद से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अपने ही गांव के स्कूलों में दिलवा कर उनके भविष्य सुधार सकें। उक्त बातें आज रालोसपा के जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिल प्रभारी मनोज यादव ने कही। बताया कि आगामी 24 मार्च को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले सम्राट अशोक की जयंती समारोह मनाई जाएगी। जिसमें शिवहर जिले से भी हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

loksabha election banner

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह कर रहे थे। कहा कि 11 अप्रैल को महात्मा फूले की जयंती पर रालोसपा जिले के सभी कस्तुरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययन रत बच्चों को शिक्षा सुधार पुस्तक का उपहार वितरण करेगा। वही पटना में होने वाले कार्यक्रम की सफलता एवं शैक्षिक व्यवस्था में सुधार को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। वहीं इस क्रम में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कई निर्णय भी लिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुस्तक व बैग की खरीदारी के लिए पार्टी कार्यकर्ता आगामी 27 मार्च को जूता सफाई, 29 को भिक्षाटन तथा 31 मार्च को सब्जी बेचने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। कहा कि उनकी पार्टी सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध है। मौके पर देवेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर कुमार तिवारी, निर्वाची पदाधिकारी चंदन कुमार ¨सह, नगर अध्यक्ष चित्रसेन कुमार मिश्रा, बबलू ¨सह, योगेंद्र कुमार ¨सह, विजय कुमार ¨सह, संतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.