एक साल बाद भी नहीं मिली शौचालय निर्माण की राशि
शिवहर। दोपहर की कड़ी धूप में करीब दर्जन भर से अधिक महिलाओं की झुंड कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां शौचालय निर्माण के पश्चात मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की गई।
शिवहर। दोपहर की कड़ी धूप में करीब दर्जन भर से अधिक महिलाओं की झुंड कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां शौचालय निर्माण के पश्चात मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की गई। पिपराही प्रखंड के मीनापुर बलहां गांव से आई महिलाओं का कहना था वार्ड5 एवं 10 में अधिकांश लोगों ने अपने शौचालय का निर्माण कराया इस उम्मीद के साथ कि सरकार प्रदत्त सहायता राशि मिलेगी जिससे कुछ राहत मिलेगी। कितु साल भर के बाद भी उक्त राशि नहीं मिली। ब्लॉक एवं मुखिया जी का चक्कर लगा हम लोग थक चुके हैं। गरीब महिलाओं ने यह भी कहा कि सरकार से रुपया मिलने की उम्मीद में कर्ज लेकर शौचालय तो बना लिया अब पैसे के लिए महाजन की फटकार मिलती है वहीं सूद भरने की चिता अलग है। जीविका दीदी मिथिलेश कुमारी के साथ पहुंची बचिया देवी, तेतरी देवी, संजू देवी, शोभावती देवी, मंजू देवी, रुपकली देवी, प्रमिला देवी ,ललिता देवी एवं कालिया देवी रूपकली देवी ,प्रमिला देवी सहित अन्य महिलाओं ने घंटों कलेक्ट्रेट में अपना दुखड़ा सुनाया। बाद में संबंधित अधिकारियों ने समझा बुझाकर महिलाओं को वापस लौटाया। सनद रहे कि यह समस्या सिर्फ मीनापुर बलहां की नहीं है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ऐसी ही परिस्थितियां हैं। शौचालय निर्माण के लाभुकों को जीविका कार्यालय एवं बैंकों के चक्कर लगाते देखा जा सकता है। कहते हैं कि इसमें बिचौलियों की भी बन आई है। कहने को प्रोत्साहन राशि लाभुक के खाते में सीधे ट्रा़ंसफर होता है कितु इस बीच की प्रक्रिया सामान्य लाभुकों के लिए कम परेशान करने वाली नहीं है।