Move to Jagran APP

दुम्मा हिरौता मुखिया और वार्ड सदस्या पति के बीच विवाद में नया मोड़

दुम्मा हिरौता मुखिया और वार्ड सदस्या पति के बीच विवाद में नया मोड़

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 01:06 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 01:06 AM (IST)
दुम्मा हिरौता मुखिया और वार्ड सदस्या पति के बीच विवाद में नया मोड़
दुम्मा हिरौता मुखिया और वार्ड सदस्या पति के बीच विवाद में नया मोड़

दुम्मा हिरौता मुखिया और वार्ड सदस्या पति के बीच विवाद में नया मोड़

loksabha election banner

शिवहर। हिरम्मा थाना क्षेत्र की दुम्मा हिरौता पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य पति के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। मामले में मुखिया पंकज कुमार और वार्ड 12 की वार्ड सदस्या गुलाब देवी ने एक-दूसरे के विरुद्ध हिरम्मा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुखिया ने वार्ड सदस्य पति शिवनाथ प्रसाद यादव के खिलाफ रंगदारी के लिए आर्म्स लहराने और धमकी देने का आरोप लगाया है। जबकि, वार्ड सदस्या गुलाब देवी ने मुखिया पर कमीशन मांगने और इन्कार करने पर मारपीट कर रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने किसी भी प्रकार की फायरिंग की घटना से इन्कार किया है। मुखिया पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम दुम्मा हिरौता पंचायत भवन में पंचायत सचिव, लेखापाल व कार्यपालक कार्यपालक सहायक आदि के साथ बैठक कर निकल ही रहे थे। इस बीच शिवनाथ प्रसाद यादव पिस्टल लहराते हुए पहुंचे। कहा कि इतने दिन से मुखिया हो और अभी तक तुमने रंगदारी नहीं दी है। अगर रंगदारी नहीं दी तो गोली मार देंगे। शिवनाथ प्रसाद यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षक से रंगदारी मांगने के मामले में वह जेल गया था। अभी जमानत पर बाहर है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म और रंगदारी का भी मामला दर्ज है। उधर, वार्ड सदस्या गुलाब देवी ने बताया कि उनके द्वारा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई गई है। कुल 4.98 लाख के प्राक्कलन से संबंधित बिल जमा किया गया था। वह मुखिया से राशि भुगतान के लिए पति के साथ पंचायत भवन पहुंची थी। जहां मुखिया ने बतौर कमीशन 30 प्रतिशत मांगी। इन्कार करने पर मुखिया ने वार्ड सदस्या व उसके पति के साथ गाली-गलौच व मारपीट की। वार्ड सदस्या के पति की जेब से मुखिया ने पांच हजार रुपये छीन लिए। साथ ही हत्या करवाने की धमकी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.