उर्वरक की किल्लत दिखा केंद्र को बदनाम करना चाहती है बिहार सरकार, शिवहर में सांसद रमा देवी ने साधा निशाना
Sheohar News रमा देवी ने कहा किसी कीमत पर किसानों का हक डकारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा कि अब किसान मजदूर बेरोजगार व व्यवसायियों के हक के लिए लड़ेंगे लड़ाई।
शिवहर, जासं। सांसद रमा देवी ने कहा कि उर्वरक की कमी दिखाकर बिहार की सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करना चाहती है। केंद्र की सरकार लगातार यूरिया की आपूर्ति कर रही है। लेकिन, किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। अबतक शिवहर के 50 प्रतिशत किसानों को यूरिया नहीं मिल पाया है। जबकि, यूरिया की कालाबाजारी जारी है और किसान परेशान होकर रह गए है। शहर स्थित जिला कृषि कार्यालय के समक्ष उर्वरक की किल्लत तथा किसान समस्याओं को लेकर जिला भाजपा की ओर से सोमवार को आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए सांसद ने यूरिया की किल्लत को बिहार सरकार की साजिश करार दिया।
सांसद ने कहा कि किसानों का हक डकारने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा कि अब किसान, मजदूर, बेरोजगार, युवा और व्यवसायियों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक जनता के हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे। भ्रष्ट अफ़सर और बिचौलियों से लड़ेंगे। उन्होंने धरना को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचारी अफसर और बिचौलियों को जिला छोड़ने की चेतावनी दी। साथ ही कह कि या तो वे सुधर जाए या जिला छोड़कर चले जाए।
मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज सिंह पप्पू, विनय कुमार सिंह, राम कृपाल शर्मा, नीतीश सिंह भारद्वाज,योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रामनाथ सुमन,पंकज पांडेय, उपेन्द्र गुप्ता, शिव लला सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, मनोज कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, नंदकिशोर चौधरी, अनिल सिंह, रवि शंकर सिंह, अशोक यादव अलबेला, डा. नूतन, सुनील सिंह राणा, राम स्वार्थ साह, रामबहादुर प्रसाद गुप्ता, गोपाल ठाकुर, विक्रम कुमार, विकास यादव, मनोज कुशवाहा, कामेश्वर सिंह, देवेन्द्र महतो, संजय सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह बालकिशन सिंह, विवेक कुमार, दिग्विजय सिंह व भाजपा जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व पार्टी नेताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कृषि विभाग और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।