Move to Jagran APP

मक्का फसल मुआवजा को ले किया हल्ला बोल प्रदर्शन

तरियानी में शुक्रवार को जदयू एस के नेतृत्व में महागठबंधन नेताओं ने प्रभावित मक्का फसल के किसानों के साथ प्रखंड मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 12:26 AM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 12:26 AM (IST)
मक्का फसल मुआवजा को ले किया हल्ला बोल प्रदर्शन
मक्का फसल मुआवजा को ले किया हल्ला बोल प्रदर्शन

शिवहर। तरियानी में शुक्रवार को जदयू एस के नेतृत्व में महागठबंधन नेताओं ने प्रभावित मक्का फसल के किसानों के साथ प्रखंड मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। वही इसके पूर्व प्रखंड कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और राज्य व केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया। बाद में आक्रोशित किसानों के साथ महागठबंधन नेताओं ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयूएस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र ¨सह कर रहे थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री¨सह ने कहा कि पूरे बिहार में मक्का किसानों के साथ सरकार की मिली भगत से बीज कंपनियों ने किसानों को ठगने का काम किया है। जिसके कारण मक्का फसल में दाना नही आया और किसान कर्ज से डूब गए हैं। जिसके बाद आत्महत्या करने के सिवा किसानों को कोई और चारा नही है। उन्होंने बताया कि शिवहर जिले के इस तरियानी प्रखंड को बाढ़ से फसलों को हुए क्षति के दौरान भी सौतेला व्यवहार किया गया। जिससे यहां के सभी किसानों को मुआवजा नही मिला। जिलाध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने कहा कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करते हुए फसल के क्षति अनुरूप मुआवजा दे। साथ ही बाइक चे¨कग के नाम पर स्थानीय लोगों से हो रही अवैध उगाही प्रशासन बंद कराए। साथ ही उन्होंने जिले में आवास योजना में बिचौलियों की मनमानी, वृद्धा पेंशन नियमित भुगतान कराने, गरीब व बीपीएल धारी को वाजिब केरोसिन तेल देने, मनरेगा योजना के मजदूरों को मजदूरी भुगतान कराने, शौचालय घोटाले की जांच कर कार्रवाई करने एवं तरियानी गोलबंर चौक पर संत भिक्षूजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने सहित मांग प्रशासन के माध्यम से सरकार से की। बाद में आंदोलनकारियों का शिष्टमंडल अपनी मांगों से संबंधित डीएम के नाम ज्ञापन बीडीओ को को सौंपा।

loksabha election banner

राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, मो. ताजीम, अनिल बदन, रवि कुमार ¨सह, स्वामी बालेश्वर प्रसाद वर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.