रामनवमी पर विवाह कीर्तन का हुआ आयोजन
पुरनहिया में शनिवार को रामनवमी की धूम रही। मंदिरों में जहां राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
शिवहर। पुरनहिया में शनिवार को रामनवमी की धूम रही। मंदिरों में जहां राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान विवाह कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसके तहत नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीराम सीता का प्रतिरूप सजाकर बराती के रुप में श्रद्धालुओं की भीड़ बसंतपट्टी चौक होते हुए पुन: पुरनहिया पहुंची।इस शोभायात्रा गाजे-बाजे एवं गाड़ियों के साथ सुसज्जित घोड़े आकर्षण का केंद्र बने। उक्त शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे श्रद्धा़लु पुरुष एवं महिलाओं की भीड़ देखी गई। वहीं युवक- युवतियां एवं बच्चों की भीड़ देखी गई। जो शोभायात्रा के श्रीराम सीता की मनोहारी छवि का दर्शन करने को बेचैन दिखे। इस दौरान रवींन्द्र पाठक एवं मुकेश झा सहित बडी़ संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी अनंत शर्मा, पुअनि सुरंजन प्रसाद सिंह एवं पुलिस बल को सक्रिय देखा गया।