जनता दरबार में निबटाए गए कई मामले
शनिवार को पुरनहिया थाना परिसर में सीओ धीरज कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी भी मौजूद थे।
शिवहर। शनिवार को पुरनहिया थाना परिसर में सीओ धीरज कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी भी मौजूद थे। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित तीन मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं एक मामला अनुमंडलाधिकारी के समक्ष विचारण के लिए भेजा गया। सीओ श्री कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल चार मामलों पर विचार किया गया। जिसमें काशोपुर की पानवती देवी बनाम बाबूलाल साह, खैरापहाड़ी के हरिदास बनाम रामचंद्र दास के बीच रास्ते को लेकर उपजे विवाद का आपसी सहमति के आधार पर निबटारा किया गया। विवादित भूमि की पैमाइश के लिए दोनों पक्ष ने सहमति जताई। वहीं मदन छपरा के त्रिभुवन दास बनाम रामपदार्थ महतो के विवाद का निपटारा भी दोनों पक्षों की सहमति से हुआ। जबकि बसंतपट्टी के मणिभूषण ¨सह बनाम राजेन्द्र ¨सह के भूमि विवाद मामले को एसडीओ के पास भेजा गया। मौके पर अशोक मिश्रा, राजस्व कर्मचारी कपिलदेव प्रसाद एवं शैलेन्द्र ¨सह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।