निरीक्षी न्यायाधीश ने लिया न्यायालय का जायजा
शिवहरव्यवहार न्यायालय शिवहर के निरीक्षी न्यायाधीश प्रकाशचंद्र जायसवाल बुधवार को व्यवहार न्यायालय शिवहर का जायजा लिया। । व्यवहार न्यायालय शिवहर के निरीक्षी न्यायाधीश प्रकाशचंद्र जायसवाल बुधवार को व्यवहार
शिवहर। व्यवहार न्यायालय शिवहर के निरीक्षी न्यायाधीश प्रकाशचंद्र जायसवाल बुधवार को व्यवहार न्यायालय शिवहर का जायजा लिया। निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सर्व प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने निरीक्षी न्यायाधीश का स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने सभी न्यायाधीश कक्षों का क्रमश: निरीक्षण किया। वहीं अन्य आवश्यक जानकारी लेते हुए जरुरी निर्देश दिए। इस क्रम में पूरे परिसर का घूमकर जायजा लिया। इस बीच जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने यहां की वस्तुस्थिति की जानकारी दी। व्यवहार न्यायालय की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। बताया गया है कि आज शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के दूसरे फ्लोर पर सर्वर रुम का उद्घाटन उनके द्वारा किया जाएगा। मौके पर सभी न्यायाधीश, लोक अभियोजक, एवं वरीय अधिवक्तागण मौजूद थे।