जरुरतमंदों के बीच प्रमुख ने बांटे कंबल
पिपराही में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयोजकत्व में जरुरतमंदों के बीच शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 11:37 PM (IST)
शिवहर। पिपराही में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयोजकत्व में जरुरतमंदों के बीच शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। जिसकी शुरुआत प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी ने किया। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे चिन्हित गरीब, असहाय, दिव्या़ंग एवं विशेष रूप से विधवाओं को कंबल दिया गया। वहीं जानकारी दी गई कि बड़े ठंड के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है। कोषांग की अवधारणा है कि ठंड में एक भी बिना कंबल के नहीं रहने चाहिए। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गजाधर बैठा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें