Move to Jagran APP

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

पुरनहिया में रविवार को रामनवमी के अवसर सोनौल सुल्तान हाई स्कूल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिदू परिषद बजरंग दल एवं महावीर मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में निकली विशाल शोभायात्रा में गाजे -बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 12:48 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:34 AM (IST)
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

शिवहर। पुरनहिया में रविवार को रामनवमी के अवसर सोनौल सुल्तान हाई स्कूल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल एवं महावीर मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में निकली विशाल शोभायात्रा में गाजे -बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं मौके पर रथ पर भगवान श्रीराम की प्रतिमूर्ति सजाई गई थी। वहीं बाइक जुलूस में भी सैकड़ों लोग शामिल हुए। पुरनहिया स्थित राम-जानकी बड़ी मठ के समीप महंत प्रभुशरण दास एवं सहयोगी रवींद्र पाठक ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को डीएम अरशद अजीज, एसपी संतोष कुमार, एसडीओ अफाक अहमद, बीडीओ सह सीओ धीरज कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं शोभायात्रा में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सदस्य सह विहिप संरक्षक राजेश तिवारी उर्फ राकेश तिवारी, विहिप जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरज सिंह चौहान, महामंत्री रामकृपाल शर्मा, जिला प्रवक्ता विनय कुमार सिंह,भाजपा व्यवसायी जिलाध्यक्ष राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। - लगे जय श्रीराम के नारे सोनौल सुल्तान से निकली शोभायात्रा में जहां तिरंगा लहराता दिखा वहीं जय श्रीराम के नारे भी लगे कटैया चौक, पिपराही पुल पार कर पिपराही शिवहर होकर देकुली धाम के लिए प्रस्थान किया। कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धा़लुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान युवाओं में काफी जोश देखा गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोनौल सुल्तान चौक पर सुबह से ही थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, पुअनि सुरंजन प्रसाद सिंह, गजेन्द्र सिंह, दंडाधिकारी अनंत शर्मा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.