कुर्सी बचाने की जुगत में है सरकार, लोग परेशान
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश ¨सह ने की।
शिवहर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश ¨सह ने की। इस दौरान वर्तमान सरकार के नीतियों पर सवाल उठाए गए। वार्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी कुर्सी बचाने में ही परेशान हैं उसे प्रजा की ¨चता नहीं है। कमलेश ¨सह ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने पंचायतों के विकास को लेकर जो सपने देखे थे उसके प्रति सरकार गंभीर नहीं है। बताया कि नल जल हो या पक्की नाली गली सबमें लूट मची है। किसानों की ¨चता नहीं है, रीगा मिल की भी चर्चा की गई। कहा कि राजीव गांधी के सपनों को राहुल गांधी के नेतृत्व में बनी सरकार में ही साकार किया जा सकता है। बताया गया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पंचायत में संचालित योजनाओं की जांच कर डीएम से इस संदर्भ में विमर्श किया जाएगा। वहीं जानकारी दी गई कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 3 फरवरी 2019 को गांधी मैदान पटना आ रहे हैं। उक्त जन आकांक्षा रैली में लोगों को चलने का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अविनाश प्रसाद ¨सह, अजीत कुमार ¨सह, मो. शमशाद, उमेश कुमार ¨सह, राणा रंजीत, राजू राम, गौरीशंकर प्रसाद, रजनीश यादव, अशोक कुमार ¨सह, मदन प्रसाद ¨सह, इंदललाल राय एवं चंद्रशेखर पासवान सहित अन्य मौजूद थे।