ठंड से ठिठुरते लोगों को मिला कंबल
शुक्रवार को पूर्व जिला पार्षद मो. इजहारूल हक के सौजन्य से ठंड से जूझते गरीब बेसहारों के बीच कंबल वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 01:16 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 01:16 AM (IST)
शिवहर। शुक्रवार को पूर्व जिला पार्षद मो. इजहारूल हक के सौजन्य से ठंड से जूझते गरीब बेसहारों के बीच कंबल वितरण किया गया। शुरुआत डीडीसी मो. वारिस खान ने की। इस दौरान गड़हिया एवं चमनपुर गांव के गरीब बस्ती के करीब 70 पुरुष एवं महिलाओं को कंबल प्रदान किया गया। मौके पर डीडीसी श्री खान ने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा एक बेहतर पहल है। इससे साधन-संपन्न लोगों को प्रेरणा लेकर आगे आने चाहिए। वहीं बढ़-चढ़कर गरीबों की सहायता करनी चाहिए यही स्वस्थ समाज की पहचान है। मौके पर पूर्व पार्षद मो. इजहारूल हक, मो. सद्दाम हुसैन, मो.नसीम एवं मो. जवाहिर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें