बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट
प्रखंड से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।
By Edited By: Published: Tue, 02 Aug 2016 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 11:31 PM (IST)
शिवहर। प्रखंड से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिससे फिलहाल बाढ़ का खतरा टल सा गया है। लेकिन, बेलवा घाट में एसएच 54 पर जलजमाव व कीचड़ के कारण आवागमन एक सप्ताह से अधिक दिनों से बाधित है। हालांकि, अब लोग पैदल व किसी तरह बाइक से आवागमन करने को विवश हैं। वहीं बड़े वाहनों के परिचालन नहीं होने से लोगों को लंबी दूरी तय कर मोतिहारी आना-जाना करना पड़ रहा है। इधर, सोमवार को नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। कनिय अभियंता डी. एस. पाठक ने बताया की नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर नीचे है। बागमती नदी का जलस्तर डुब्बा घाट पर 60.68 मापा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें