शहर में निकाली गई स्वर्वेद शोभा यात्रा
रविवार को ब्रह्मविद्या विहंगम योग जिला इकाई के तत्वावधान में स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई।
शिवहर। रविवार को ब्रह्मविद्या विहंगम योग जिला इकाई के तत्वावधान में स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान एक आकर्षक सजे रथ पर स्वर्वेद के रचयिता सदाफलदेवजी महाराज, स्वतंत्रदेवजी एवं धर्मदेवचंद्रजी महाराज की तस्वीर को आसन पर रखा गया था। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरुष एवं महिला माथे पर स्वर्वेद ग्रंथ लिए कतारबद्ध चल रहे थे। वहीं उनके सदवाक्यों को दुहराया जा रहा था। शोभायात्रा की शुरुआत विहंगम योग के जिला संयोजक योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फतहपुर गांव निवासी संजीव कुमार टुल्लू जी के आवास से हुई जो एन एच 104 होकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए जीरो माइल चौक, जिला चौक होकर पुन: फतहपुर पहुंची। तत्पश्चात फत्तहपुर स्थित टुल्लू जी के आवास पर स्वर्वेद का अखंड पाठ किया गया। वहीं सोमवार प्रात: 8 बजे से वैदिक हवन यज्ञ के बाद सत्संग का आयोजन प्रस्तावित है।। उक्त शोभा यात्रा में शैलेशनंदन ¨सह, राजेश कुमार उर्फ राजू, संजीव कुमार उर्फ टुल्लू, राजन भास्कर, नवलकिशोर ¨सह, मोहन फतहपुरी, केदारनाथ चौधरी, राजमंगल ¨सह, रामनरेश ¨सह, हेमंत कुमार अष्ठाना, राजकुमार एवं भोला साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।