Move to Jagran APP

सशक्त लोकतंत्र निर्माण में सबकी भागीदारी आवश्यक : डीएम

शिवहर। 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में शनिवार को किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 12:43 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:13 AM (IST)
सशक्त लोकतंत्र निर्माण में सबकी भागीदारी आवश्यक : डीएम

शिवहर। 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में शनिवार को किया गया। अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अवनीश कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन साक्षरता एवं सशक्त लोकतंत्र पर सविस्तार जानकारी साझा की। वहीं जिलावासियों का आह्वान किया कि वैसे वयस्क जिसने 1 जनवरी 20 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य पंजीकृत करा लें। कहा कि मजबूत लोकतंत्र निर्माण में सबकी भागीदारी आवश्यक है। वहीं अपने संबोधन में मतदान के महत्व को भी रेखांकित किया।

loksabha election banner

मौके पर नव पंजीकृत मतदाताओं के बीच मतदाता पहचान पत्र वितरण की शुरुआत की गई। उन्हें हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया गया। वहीं सभागार में उपस्थित सभी लोगों को तत्संबधी शपथ दिलाई गई।

मतदाता दिवस के मौके पर जिले में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले शिवहर विधानसभा क्षेत्र भाग संख्या 181 के बीएलओ अखिलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। जिसमें पुरनहिया प्रखंड भाग संख्या 48 के बीएलओ ओमप्रकाश, पिपराही प्रखंड भाग संख्या 67 बीएलओ मनोज कुमार, डुमरी कटसरी प्रखंड भाग संख्या 288 बीएलओ राकेश कुमार एवं शिवहर प्रखंड से भाग संख्या 167 बीएलओ रामदर्शन महतो शामिल हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस को ले शुक्रवार को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें डिग्री कॉलेज शिवहर एवं श्री नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर के

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को जिले के आलाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

आज के कार्यक्रम में एसपी संतोष कुमार, एडीएम शंभूशरण, डीडीसी मो. वारिस खान, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.