खरीफ महोत्सव का हुआ आयोजन
पुरनहिया प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया।
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जगतारण देवी एवं बीडीओ मो.रईसुद्दीन खान ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बीडीओ मो.खान ने कहा कि पारम्परिक खेती छोड़ किसान अब नई तकनीक से खेती करें और दोगुना से अधिक लाभ प्राप्त करें। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने जीरो टिलेज विधि से धान की खेती के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस विधि की विशेषता है कम लागत होना। इधर तकनीकी सत्र में कृषि समन्वयक प्रभुनाथ ¨सह ने कहा पीएम मोदी का सपना है कि वर्ष 2020 तक देश में खाद्यान्न का उत्पादन दोगुना हो जाए, ताकि आय में समानुपातिक वृद्धि हो। इसके लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कम पानी, कृषक मंडी, खाद्य प्रसंस्करण, नई फसल बीमा योजना, मधुमक्खी पालन, अनाज भंडारण समेत अन्य उपायों पर जोर दिया गया है। कुक्कुट पालन सहित कई अन्य मवेशी पालन हेतु योजनाएं चलाई जा रही है। मौके पर मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के वैज्ञानिक मनोज कुमार ने खरीफ प्रत्यक्षण लक्ष्य, बीज अनुदान, डीबीटी, विभिन्न प्रकार के बीजोपचार, कृषि यंत्र आदि के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर उपप्रमुख शीतल कुमार गुप्ता ,पंसस ललन मिश्र, कृषि सलाहकार नवीन कुमार, मुन्ना झा, अमरेश ¨सह, साहेब ¨सह, सुनील ¨सह एवं दिनेश आजाद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।