Move to Jagran APP

किसान चौपाल में आधुनिक कृषि पर बल

विभागीय निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन ताजपुर पंचायत के परदेशिया में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:28 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:15 AM (IST)
किसान चौपाल में आधुनिक कृषि पर बल
किसान चौपाल में आधुनिक कृषि पर बल

शिवहर। विभागीय निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन ताजपुर पंचायत के परदेशिया में किया गया। प्रदेशिया में किसान चौपाल आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के बारे में वृहत जानकारी दी गई। वहीं किसानों के हित में लागू विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। प्रस्तुत चौपाल में मौजूद किसानों ने खेती बाड़ी से संबंधित समस्याएं रखीं जिसका कृषि विशेषज्ञों ने समाधान बताया। इस दौरान परंपरागत विधि को छोड़ वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर बल दिया गया। गेहूं की बुआई में जीरो टिलेज का प्रयोग करने, बीजों के प्रभेद, उर्वरक एवं कीट प्रबंधन सहित सिचाई के बारे में जानकारी दी गई। परंपरागत सिचाई के बदले फव्वारा एवं सूक्ष्म सिचाई अपनाने पर जोर दिया गया। मौके पर स्थानीय सरपंच मुकेश कुमार सिंह उप मुखिया प्रमोद राय, पंसस प्रतिनिधि उमेश राय, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक हैदर अली, समन्वयक राजीव सिंह, किसान सलाहकार दीनानाथ त्रिवेदी, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह ए्वं अवधेश सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.