दबोचे गए आर्म्स एक्ट के दो आरोपित गिरफ्तार
डुमरी कटसरी के श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने लालगढ़ योगिया गांव से आर्म्स एक्ट के दो आरोपितों को दबोच लिया। ि
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 12:57 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:34 AM (IST)
शिवहर। डुमरी कटसरी के श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने लालगढ़ योगिया गांव से आर्म्स एक्ट के दो आरोपितों को दबोच लिया। जिसमें अवधेश राम एवं संजय राम शामिल है। थानाध्यक्ष शैफ अहमद खां ने घटना की बाबत बताया कि बीते दिनों सत्येंद्र राम के घर में घुसकर बदमाशों ने उसकी पत्नी सिकली देवी पर गोली चला दी थी। जिससे घायल महिला का इलाज पटना में चल रहा है। पीड़िता सिकली देवी ने अपने फर्द बयान में उक्त दोनों को आरोपित किया था। बयान के आधार पर कांड संख्या 39/19 दर्ज की गई। वहीं हुई छापेमारी में नामजद अवधेश राम एवं संजय राम को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें