कार्यकारिणी का चुनाव आज
जिले के आप के कार्यकारिणी समिति का चुनाव आगामी 23 जनवरी को स्थानीय मंगल भवन में होगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 01:42 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 01:42 AM (IST)
शिवहर। जिले के आप के कार्यकारिणी समिति का चुनाव आगामी 23 जनवरी को स्थानीय मंगल भवन में होगा। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता शत्रुघन स साहू, राज्य संचालन समिति सदस्य ई. आरएन ¨सह भाग लेंगे। उक्त जानकारी आप के मीडिया प्रभारी बीर प्रसाद ने देते हुए बताया कि उक्त चुनाव का निर्णय आज पार्टी की हुई बैठक में लिया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए। मौके पर मो. शमशाद, मो. इस्तेयाक, बिपिन कुमार, संजय शास्त्री, मनोज जासवाल, राकेश कुमार, विवेक रंजन, अनिल कुमार झा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें