Move to Jagran APP

गूंज रहे देशभक्ति गीत, दिख रहा उत्साह

शिवहर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इलाका उत्सव में डूब गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:10 AM (IST)
गूंज रहे देशभक्ति गीत, दिख रहा उत्साह
गूंज रहे देशभक्ति गीत, दिख रहा उत्साह

शिवहर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इलाका उत्सव में डूब गया है। इस क्रम में भाजपाइयों ने पदयात्रा कर लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की। वहीं भाजयुमों ने भव्य तिरंगा यात्रा निका देशभक्ति का अलख जगाया। इन सबके बीच शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।पुरनहिया प्रखंड के खैरा पहाड़ी गांव के बूथ संख्या 54 पर बूथ अध्यक्ष गौरीशंकर झा व मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री डॉ नूतन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों के साथ राष्ट्र गान गाया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. नूतन सिंह ने आजादी के 75 साल के सफर पर चर्चा की। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल शर्मा, जिला मंत्री गगनदेव कुशवाहा, शक्ति केंद्र प्रभारी धीरज कुमार सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, कुमारी देवी, शैल देवी, अवकाश प्राप्त शिक्षक राज नारायण झा, गंगा दयाल मिश्रा, प्रेम बन्धु मिश्रा, राम सिगार राय, अजीत झा, रघुनाथ पड़ित, शंकर महतो, श्याम चंद्र मिश्रा व प्रगास पड़ित सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

loksabha election banner

उधर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक चालकों की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह ने भी भाग लिया। आशोपुर पूर्वी और पश्चिमी में अमृत सरोवर पर लहराएगा तिरंगा पुरनहिया। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत अभिराजपुर बैरिया पंचायत के आशोपुर गांव में मनरेगा योजना से दो बड़े पोखर का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है।

आशोपुर पश्चिमी पोखर में 4606 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है। यहां प्राक्कलन नौ लाख 86 हजार 749 रुपये का है। यहां घाट का मिट्टीकरण और उड़ाही कार्य जारी है। आशोपुर पूर्वी पोखर में नौ लाख 64 हजार की लागत से कार्य प्रगति पर है। स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। जिलाधिकारी भी इन तालाबों का निरीक्षण कर चुके हैं। पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि निलेश कुमार, सुनील सिंह, मनरेगा पीओ संतोष कुमार व रोजगार सेवक राकेश कुमार झा ने शनिवार को तालाब का निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.