Move to Jagran APP

विकास कार्य हुए हैं, अभी और करने की जरूरत

शिवहर। यह सच है कि सरकार गांवों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। लेकिन यह भी सच है कि अभी विकास के क्षेत्र में बहुत कुछ करना बाकी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:28 AM (IST)
विकास कार्य हुए हैं, अभी और करने की जरूरत

शिवहर। यह सच है कि सरकार गांवों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। लेकिन यह भी सच है कि अभी विकास के क्षेत्र में बहुत कुछ करना बाकी है। आज भी गांव में मूलभूत समस्याएं बरकरार है। दैनिक जागरण की ओर से गांव की पाती अभियान के तहत तरियानी प्रखंड छतौनी गांव का जायजा लिया गया। मुखिया गौरव कुमार सिंह के आवास पर लगी चौपाल में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कहा कि पंचायत स्तर से विकास कार्यों को गति दी जा रही है कितु अभी बहुत कुछ करना शेष है। सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत किसी से छुपी नहीं है। अभी भी बहुत से गांवों का मुख्य सड़क से सीधा संपर्क नहीं है। विद्यालयों में एमडीएम के लिए बच्चों की भीड़ जुटती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है। स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत भी सरकारी जैसी ही है। बहुत ऐसे गांव है जहां बिजली नहीं है। जहां है वहां पोल तार की कमी है। नलकूप नहीं होने से सिचाई महंगी पड़ रही है। छतौनी गांव का अपना गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। सबसे बड़ी बात कि पंचायत की परिधि में ही तरियानी थाना एवं प्रखंड कार्यालय है बावजूद समुचित विकास नहीं है। यहीं जन्मे महान संत प्रेमभिक्षु जी महाराज ने विजय मंत्र श्रीराम जय राम जय जय राम की अलख जगाकर देश संयंत्र पर अपनी छाप छोड़ी। आज भी छतौनी स्थित उनकी जन्म स्थली पर प्रतिवर्ष गुजरात, राजस्थान एवं महाराष्ट्र से उनके अनुयायियों का आना लगा रहता है। वहीं गृहस्थ संत परमहंस जी महाराज की प्रसिद्धि भी कम नहीं है। उन्होंने भी अनगिनत को आध्यात्मिक चेतना प्रदान प्रदान की।

loksabha election banner

जागरण टीम को सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह ने बताया कि छतौनी पंचायत को अतिरिक्त पहचान देने की जरूरत है इसके लिए अभी और भी काम होने बाकी हैं। मुखिया गौरव कुमार सिंह बताते हैं कि पंचायत में सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया गया है। मनरेगा के तहत मिटटी भराई, मवेशी फर्श निर्माण, लघु सीमांत किसानों एवं सरकारी जमीनों में पौधारोपण, बकरी शेड निर्माण, पीसीसी सड़क एवं पक्की नली एवं गली का निर्माण, शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। पुलियों के निर्माण सहित अन्य कार्य पूरे किए गए हैं। नल जल योजनांतर्गत सात वार्डों में शुद्ध पेयजलापूर्ति की गई है। शेष में पीएचईडी द्वारा जलापूर्ति करनी है। हमारी कोशिश है कि छतौनी पंचायत आदर्श पंचायत बने। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष मोहन सिंह बताते हैं कि गांव में विकास के कार्यों में गति आई है। बरसात के दिनों में नाली की समस्या कई समस्याओं को जन्म देती है। जब तक बड़ी नाली का निर्माण नहीं होगा सड़कें सुरक्षित नहीं होंगी। वहीं नलकूप नहीं होने से किसानों को फसलों की सिचाई में भारी परेशानी होती है। वहीं विद्यालय एवं पीएचसी की कार्यशैली में बदलाव की है जरुरत। - छतौनी पंचायत एक नजर में वार्ड की संख्या : 15

कुल जनसंख्या- 10 हजार 500

मतदाता - 7 हजार 100

बीपीएल - 2800

एपीएल - 500

अंत्योदय - 350

स्वास्थ्य उपकेंद्र - 01

मध्य विद्यालय - 03

प्राथमिक विद्यालय - 06

जन वितरण प्रणाली दुकान - 05

हाई स्कूल - 01

नलकूप - 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.