रसोइया संघ ने दिया धरना
जिला मध्यान्न भोजन रसोइया संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
शिवहर। जिला मध्यान्न भोजन रसोइया संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष रामनरेश राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संघ सदस्य महिलाओं ने समाहरणालय गेट पहुँच अपनी 11 सूत्री मांगें दुहराई। वहीं कहा कि जब तक हमारी जायज मांगें नहीं मान ली जाती चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने इस आशय का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं संघ ने 437 सदस्यों की गिरफ्तारी की सूची भी दी। धरना प्रदर्शन को संबोधित करनेवालों में फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव धर्मेंद्र कुमार, रसोईया संघ के जिला ध्यक्ष देवेंद्र राय, जिला संयोजक कृत राऊत, बैद्यनाथ महतो, सुनीता देवी, सुनैना देवी, धर्मेन्द्र चौधरी, रामजनम महतो, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, रमाशंकर साह, राजकिशोर मंडल, सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
::::
क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :
स्ह्वठ्ठद्बद्य यह्वद्वड्डह्म
8
\द्गद्वड्डद्बद्यद्बस्त्र6
8
त्नक्कह्वढ्डद्यद्बष्ड्डह्लद्बश्रठ्ठ6
9999