रैली तैयारियों की कांग्रेस ने की समीक्षा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. मदनमोहन झा के नेतृत्व में आगामी 3 फरवरी 19 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर जिलाध्यक्ष मो. असद की अध्यक्षता में बैठक हुई।
शिवहर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. मदनमोहन झा के नेतृत्व में आगामी 3 फरवरी 19 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर जिलाध्यक्ष मो. असद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान रैली में शिवहर जिले की भी दमदार उपस्थिति को लेकर विमर्श किया गया। जहां मौजूद पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं होगी। भरोसा दिलाया कि सैकड़ों की संख्या में गाड़ी एवं हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। पार्टी के जिला प्रभारी विजेंद्र कुमार यादव ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि शिवहर की सफल हिस्सेदारी होनी चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष मो. असद ने कहा कि रैली में एनडीए सरकार की पोल खोली जाएगी। कहा कि सूबे में प्रशासन नाम की चीज नहीं है। अपराध चरम पर है किसी की जान सुरक्षित नहीं है। आए दिन हो रही हत्या का आलम है कि शव को उठानेवाला नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहा है। सबसे अहम एवं पाक कहे जाने वाले शिक्षा विभाग में पैसों का लेन-देन हो रहा है। जिले में एक मुकम्मल अस्पताल नहीं है। उद्घाटन के दो वर्ष के बाद भी पोस्टमार्टम हाउस चालू नहीं हुआ। एनएच 104 का निर्माण 8 वर्षों से अधर में लटका है। बेलवा घाट के समीप डैम के निर्माण में लगी तीन कम्पनियां उसे पूर्ण नहीं कर सकी। डिग्री कॉलेज चालू होकर भी चालू नहीं है। यह समस्या सिर्फ शिवहर की नहीं पूरे बिहार में यही हाल है। कहा कि 2019 में जनता सबक सिखाने का फैसला कर चुकी है।3 फरवरी को पटना चलने का आह्वान किया। वहीं बैठक में वरीय कांग्रेस नेता कैप्टन कौशलेन्द्र ¨सह, असंगठित कामगार संघ जिलाध्यक्ष सह मुखिया चंदन कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना ¨सह, मो. नसीम अख्तर, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ¨सह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह मुखिया डोमा साह, वसीम अहमद, दिनेश आजाद, ध्रुवनारायण ¨सह एवं जागा राम ने भी अपने सुझाव रखे। मौके पर नवल किशोर ¨सह, सद्दाम हुसैन, मो. जुल्फिआर आलम, मो. जवाहिर, सुरेन्द्र यादव, दिलीप कुमार एवं कौशल किशोर ¨सह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।