Move to Jagran APP

भ्रम का शिकार हो कांग्रेस कर रही देशभक्तों का अपमान

शिवहर। कांग्रेस के बयान कि आरएसएस नफरत बांटती है को लेकर विहिप एवं बजरंग दल की एक आपात बैठक गोगौली स्थित गोगलनाथ महादेव मंदिर पर हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:17 AM (IST)
भ्रम का शिकार हो कांग्रेस  कर रही देशभक्तों का अपमान
भ्रम का शिकार हो कांग्रेस कर रही देशभक्तों का अपमान

शिवहर। कांग्रेस के बयान कि आरएसएस नफरत बांटती है को लेकर विहिप एवं बजरंग दल की एक आपात बैठक गोगौली स्थित गोगलनाथ महादेव मंदिर पर हुई। अध्यक्षता कर रहे विहिप जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने उक्त बयान पर आपत्ति जताई कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्तों का संगठन है इसे देश भक्ति का विश्वविद्यालय कह सकते हैं। इसे नफरत फैलाने वाला संगठन कहना देशभक्तों का अपमान है। कांग्रेस के आलाधिकारियों एवं शिवहर जिलाध्यक्ष मो. असद उक्त विवादित बयान को वापस लें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो विहिप एवं बजरंग दल आंदोलन को बाध्य होगी। कहा कि कांग्रेसी ओवैसी की भाषा बोलने से परहे•ा करें ताकि सामाजिक समरसता कायम रहे। इस दौरान उपस्थित विश्व हिदू परिषद जिला संरक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस मतिभ्रम का शिकार हो गई है। यदि आरएसएस नफरत फैलाने वाली होती तो देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू गणतंत्र दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में भाग लेने के लिए स्वयंसेवकों को आमंत्रित नहीं करते। वहीं कांग्रेस अगर प्रेम करने वाली पार्टी होती तो कश्मीरी ब्राह्मण अपने ही देश में शरणार्थी के रूप में रहने को मजबूर नहीं होते। कहा कि आरएसएस राजनीति नहीं राष्ट्रनीति में भरोसा रखती है। मानव मात्र के लिए सेवा कार्य आरएसएस का मूल उद्देश्य है यहां धर्म संप्रदाय कार्य किसी धर्म संप्रदाय जैसी संकीर्णता का स्थान नहीं है। कांग्रेस नेता भूल रहे कि जब कश्मीर में आपदा आती है तो सबसे पहले हमारे स्वयंसेवक पहुंचते हैं। स्थानीय स्तर पर शिवहर में बाढ़ की विभीषिका में विहिप एवं बजरंग दल के सदस्य युद्ध स्तर पर सहायता को प्रभावित गांवों में जा पहुंचते हैं यह नहीं देखते कि कौन सा गांव किस जाति धर्म बाहुल्य है। कांग्रेस को चाहिए कि इन संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर समाज में सौहार्द और विकास की बात करे। मौके पर विहिप जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी प्रकाश मधुकर, बजरंग दल संयोजक राहुल गुप्ता, विहिप के भाग्य नारायण सिंह, रवि गुप्ता रविरंजन कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह, वेद प्रकाश शास्त्री, मंदिर महंत मनोज गिरि, आचार्य मणिकांत, रंधीर कुमार सिंह, अमरीश दुबे, अमरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार एवं अनिल कुमार मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.