मृत किसान के परिजनों को मिले मुआवजा व नौकरी
मक्का किसान नारद राय के आत्महत्या के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
शिवहर। मक्का किसान नारद राय के आत्महत्या के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इस क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों ने बैठक कर इस घटना की ¨नदा करते हुए सरकार से मृत किसान के परिजनों को उचित मुआवजा व बीज कंपनी व दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दे रहे है। इस क्रम में आज राजद के जिलाध्यक्ष सुमीत कुमार उर्फ दीपू वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए किसानों के साथ हो रहे व्यवहार पर ¨चता जताई। कहा नारद राय के आत्महत्या की घटना सरकार के किसानों के विरूद्ध कार्य शैली को दर्शा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से अविलंब मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा व परिजन में किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की। बताया सरकार सिर्फ विकास के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ा रही है। अगर, किसानों की हो रही क्षति की भरपाई नही होगी तो राजद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा।
- किसानों को मिले फसल क्षति समान राशि : त्रिवेदी
जद यू एस के जिलाध्यक्ष मान्वेंद्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में डुमरी प्रखंड के लालगढ़ में किसानों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान किसानों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान नारद राय के आत्महत्या की घटना पर शोक व ¨चता व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं मक्का किसानों के बैंक से कृषि के लिए गए कर्ज माफ करने की सरकार से मांग की। कहा इसे सरकार फसल की क्षति मानते हुए शीघ्र मक्का किसानों को फसल क्षति समान मुआवजा राशि उपलब्ध कराए। अगर इस मामले में सरकार कोई ठोस कदम नही उठाती है तो शीघ्र ही पार्टी स्तर पर आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत स्तर पर मक्का फसल में दाना नही लगने का सर्वे कर इसकी सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया, जिसके बाद पार्टी के प्रेदश नेतृत्व को इससे अवगत कराया जाएगा।