Move to Jagran APP

बजट से दिखेगा बिहार में बदलाव : भाजपा

बिहार की एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को भाजपाईयों परिवर्तनकारी बजट करार दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 01:36 AM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 01:36 AM (IST)
बजट से दिखेगा बिहार में बदलाव : भाजपा
बजट से दिखेगा बिहार में बदलाव : भाजपा

शिवहर। बिहार की एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को भाजपाईयों परिवर्तनकारी बजट करार दिया है। भाजपा जिला जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय एवं भाजपा नगर व्यवसायी मंच के अध्यक्ष राधाकांत गुप्ता, जिला प्रवक्ता विनय कुमार ¨सह ने कहा कि वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने पूर्ववर्ती अनुभव का परिचय देते हुए प्रस्तुत बजट में बिहार के विकास का खाका खींचा है। जबकि जदयू के जिलाध्यक्ष रामएकबाल क्रांति, वरीय नेता गिरिश नंदन ¨सह प्रशांत ने कहा कि सात निश्चय की सफलता के साथ ही नये नर्सिंग कॉलेज/ मेडिकल/ अभियंत्रण कॉलेज की स्थापना,

loksabha election banner

कृषि रोड मैप से किसानों की आर्थिक संकट का स्थायी निदान के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित बिहार का चौमुखी विकास होगा। यह रोजगारोन्मुख बजट है।

- बजट विकास के प्रति गंभीरता का प्रमाण : विजय पांडेय

सीएम एवं वित्तमंत्री को बधाई देते हुए लोजपा जिलाध्यक्ष विजय पांडेय एवं रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह ने कहा कि शिक्षा बजट में अप्रत्याशित वृद्धि सरकार की विकास के प्रति गंभीरता का प्रमाण है। वहीं बजट की प्रशंसा करने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर ¨सह, नन्द किशोर चौधरी, दिनेश प्रसाद, गगनदेव पासवान, विभासचन्द्र झा, नीतेश भारद्वाज, नीरज स़हि, अंजलि देवी महामंत्री रामकृपाल शर्मा, अनिल कुमार ¨सह, शिवशंकर गुप्ता, गगनदेव कुशवाहा, सुनील ¨सह राणा, सीता देवी, रामाधार साह, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ राजू, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनू, धर्मेन्द्र पांडेय, शिवलला ¨सह, रामकृष्ण कुमार, रामबहादुर गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज ¨सह चौहान, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मनीष गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता रानी, प्रतिमा देवी मनोरमा त्रिवेदी, रानी गुप्ता, अशोक चन्द्रवंशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोजिबुर्रहमान सल्फी, अति पिछड़ा मंच संयोजक रामनाथ सुमन, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार रजक, व्यवसायिक मंच संयोजक उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रघुनन्दन राम, राजकिशोर पासवान, अमरेश द्विवेदी, पंकज पांडेय, रामचन्द कुशवाहा, राजीव पांडेय, रत्नेश सोनी एवं वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के नाम शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.