ब्राह्मण समाज को जागरूक होने की जरुरत
ब्राह्मण विकास मोर्चा शिवहर की बैठक डुमरी कटसरी मध्य विद्यालय में हुई।
शिवहर। ब्राह्मण विकास मोर्चा शिवहर की बैठक डुमरी कटसरी मध्य विद्यालय में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रहलाद पांडेय ने संगठन को सशक्त करने पर जोर दिया। कहा ब्राह्मण भाइयों को अपन् हक और अधिकार के लिए ऐऐजागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान संगठन को सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। डूमरी कटसरी प्रखण्ड मे संगठन विस्तार का प्रभार दीपक मिश्रा, बालबोध कुमार झा, ओमप्रकाश झा, पंकज कुमार झा एवं अमरेन्द्र झा को दिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की आगामी 28 मार्च को पिपराही प्रखंड में बैठक होगी। मौके पर मनोरमा त्रिवेदी, संजीव झा, चून्नू मिश्रा, शिवजी ठाकुर, धर्मेन्द्र पांडेय, चन्द्र भूषण त्रिवेदी, मधुरेन्द्र पांडेय, भारत भूषण दूबे, विनय चन्द्र झा, गिरधारी झा, पुर्णेन्दु झा, शम्भू कुमार झा, अर¨वद आनंद पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, राजेश कुमार झा, पप्पू कुमार झा, संजय कुमार पांडेय,अजय कुमार झा, सिन्कु मिश्रा एवं दर्जनों ब्राह्मण भाई मौजूद थे।